नवरात्रि पर अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला, जानिए क्या होगा इसमें खास

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (12:00 IST)
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि पर अयोध्या में आगामी 17 से 25 अक्टूबर तक होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला को मंजूरी दे दी है।
 
9 दिन तक चलने वाली इस रामलीला में कोरोना को देखते हुए दर्शक तो नहीं होंगे लेकिन सोशल मीडिया के विभिन्न माघ्यम से इसका सजीव प्रसारण किया जायेगा। रामलीला की आयोजक संस्था दिल्ली की है जो बहुत पहले से अयोध्या में रामलीला कराने के लिए प्रयासरत थी। इसे अयोध्या की रामलीला नाम दिया गया है।
 
रामलीला में सोनू और बबीता राम और सीता की भूमिका में होंगे जबकि बिंदू दारा सिंह हनुमान बनेंगे। रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। अब इस रामलीला में उनके बेटे बिंदू हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
 
गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोजपुरी स्टार रविकिशन भरत तो दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अंगद बनेंगे। अयोध्या के लक्ष्मण किला परिसर में शाम सात बजे से रात 10 बजे तक इसका मंचन होगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

मूक बधिर ने साइन लैंग्‍वेज से एक्‍सपर्ट को बताई अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी, परिचित ने ही किया था रेप

जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 3 की मौत, 6 घायल

अखिलेश यादव ने बताया, भाजपा राज में क्या क्या ठीक नहीं है?

हैदराबाद ब्लास्ट : तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 5 दोषियों की मौत की सजा बरकरार

संभल की जामा मस्जिद पर लगे साइन बोर्ड को बदल सकता है ASI, जानिए वजह

अगला लेख