Hanuman Chalisa

यूपी में चोर दरवाजे से हो रही उच्च न्यायालय में भर्तियां

अरविन्द शुक्ला
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (20:03 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय में पिछले दरवाजे से नियुक्तियां की जा रही हैं और आरोप है कि इन नियुक्तियों के पीछे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मो. फैज आलम खान का संरक्षण प्राप्त है। यह खुलासा उच्च न्यायालय कर्मचारी, अधिकारी संघ, लखनऊ के पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश ने किया है। 
 
ताजे मामले का खुलासा करते हुए ओमप्रकाश ने दावे के साथ कहा कि हाल ही में दो मृतक न्यायिक अधिकारियों की निकट संबंधियों को नियमों को दरकिनार कर कंप्यूटर सहायक की नौकरियां उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में दे दी गई है। इसी प्रकार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश स्व. वीके श्रीवास्तव के पुत्र वैभव श्रीवास्तव को सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पुस्तकालय (लाइब्रेरी) में नियुक्ति की गई है। 
 
ओमप्रकाश का कहना है कि हर विभाग के अलग नियम हैं। मृतक के आश्रितों को समान विभाग में रखा जाना चाहिए। साथ ही यह व्यवस्था बाबुओं और प्रमोटेड अधिकारियों पर ही लागू होती है, जबकि वर्तमान में की गई नियुक्तियां नियमों के अनुकूल नहीं हैं। 
 
ओमप्रकाश ने इस संवाददाता को बताया कि स्व. यूके सिंह, एडीजे बुलंदशहर की पत्नी श्रीमती सरोजसिंह एवं स्व. गोपाल तिवारी एडीजे की पत्नी श्रीमती नीतू तिवारी को बिना पदों का विज्ञापन प्रकाशित कराए उच्च न्यायालय इलाहाबाद में कंप्यूटर सहायक की नौकरियां दे दी गईं जबकि इन पदों पर नियुक्ति से पहले पद विज्ञापित करना भारत के संविधान, नियम 1976 न्यायिक फैसले के तहत जरूरी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

यूपी में जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

अगला लेख