Hanuman Chalisa

हार्दिक पंड्या को गंभीर चोट, हो सकते हैं एशिया कप से बाहर

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (19:36 IST)
दुबई। भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या को बुधवार को एशिया कप में पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। चोट की वजह से वह एशिया से बाहर हो गए।
 
यह घटना पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में घटी जब यह आलराउंडर अपना पांचवां ओवर कर रहा था। पंड्या को अपनी पांचवीं गेंद करने के बाद पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ और वह ज्यादा दर्द होने पर मैदान पर लेट गए। इसके बाद वह उठ नहीं पाए और उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा।
 
बीसीसीआई मीडिया टीम ने बताया, 'हार्दिक पंड्या की पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द है। वह अभी खड़ा हो सकता है और चिकित्सा दल उनकी चोट का आकलन कर रहा है। उनकी जगह मनीष पांडे सबस्टिट्यूट के तौर पर मैदान पर हैं।'
 
पंड्या ने 4.5 ओवर में 24 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी गेंद पर शोएब मलिक का कैच छोड़ा था। तब मलिक 26 रन पर खेल रहे थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख