Dharma Sangrah

रामनगरी अयोध्या में मनेगा RSS शताब्दी वर्ष समारोह, पूर्ण गणवेश मे होंगे स्वयंसेवक

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (20:59 IST)
Rashtriya Swayamsevak Sangh centenary year:  विजयदशमी दो अक्टूबर को है और इसी दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS की स्थापना का 100वां भी है। अयोध्या धाम के रामकथा पार्क में शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जाएगा। RSS शताब्दी वर्ष के इस आयोजन की सबसे खास बात होगी कि सभी स्वयं सेवको को पूर्ण गणवेश में होना अनिवार्य होगा तभी प्रवेश मिलेगा अन्यथा कार्यक्रम स्थल के बाहर रहना पड़ेगा। कार्यक्रम की तैयारियां काफी जोरों से चल रही हैं। 
 
इस शताब्दी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्वयंसेवक घर-घर, गांव-गांव जाकर सम्पर्क कर रहे हैं। वैसे तो शताब्दी कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जाएगा, अयोध्या में होने वाले स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का उद्बोधन होगा।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभदेव जनभूमि दिगंबर जैन बड़ी मूर्ति के अध्यक्ष व पीठाधीश्वर रविंद्र कीर्ति स्वामी करेंगे। अयोध्या में आयोजित होने वाले शताब्दी कार्यक्रम की मुख्य जिम्मेदारी महानगर संघ चालक विक्रमा प्रसाद और महानगर कार्यवाह देवेंद्र को सौंपी गई है। अयोध्या धाम के रामकथा पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी कार्यक्रम स्थल को संघ ने रामलला अशोक सिंघल नगर नाम दिया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

नए लेबर कोड से कैसे बदलेगा कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर?

8 लाख साल पुराने ऊनी हाथी का हो सकता है पुनर्जन्म, 4000 साल पहले हुआ था विलुप्त

झारखंड में सोरेन सरकार का एक साल, शुरू हुआ सेवा अधिकार सप्ताह

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

LIVE: देश में नए श्रम कानून लागू, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले ममदानी

अगला लेख