UP: वृन्दावन में झोपड़ी में साध्वी को जलाने का आरोपी साधु गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (15:37 IST)
मथुरा (यूपी)। मथुरा जिले के वृन्दावन शहर में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही साध्वी को सोमवार की रात पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास करने के आरोपी 'साधु' को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वृन्दावन थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतन्य विहार कॉलोनी में पुरानी रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही मध्यप्रदेश के विदिशा जनपद निवासी साध्वी शारदा देवी (50) को उसके साथ रह रहा विक्रम नाम का साधु पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर भाग गया है।

ALSO READ: प्रियंका गांधी का सवाल, क्या अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहती है भाजपा?
 
उन्होंने बताया कि पहले तो उक्त महिला को वृन्दावन स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया किंतु हालत गंभीर होने पर उसे मंगलवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके बयान के आधार पर साथी साधु विक्रम की तलाश में 3 टीमें बनाई गईं और उसे वृन्दावन में ही दबोच लिया गया। अब उससे घटना के कारणों की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। पांडेय ने बताया कि विक्रम साधू हैं या नहीं? इस बाबत भी जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

अगला लेख