Love Jihad : बंद किए जाएं देशभर के सभी मदरसे, साध्वी प्राची बोलीं- यहीं से युवकों को दिया जाता है लव जिहाद का ज्ञान

Webdunia
रविवार, 11 जून 2023 (19:19 IST)
बरेली। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) की नेता साध्वी प्राची ने मदरसों को बंद किये जाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि वहां ‘लव- जिहाद’ का ज्ञान युवकों को बांटा जाता है, इसलिए यह (लव जिहाद) बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हिंदुस्तान के अंदर मदरसे बंद हो जाएंगे, उस दिन से लव जिहाद बंद हो जाएगा और हिंदुस्तान ही नहीं, पूरे विश्व में सुख-शांति और अमन-चैन होगा।
 
पत्रकारों से यहां बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुओं को केवल पैसे कमाने की चिंता है और एक समुदाय विशेष की चिंता हिंदुस्तान पर शासन करने की है। विहिप नेता ने कहा कि इस समुदाय विशेष का हिंदुस्तान पर शासन करने का एजेंडा हजारों सालों के लिए है।
 
उन्होंने कहा कि उनको क्या करना है, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचर की दुकान चलानी है। किसी गली -मोहल्ले में पंचर दुकान क्यों नही दिखाई देती। उसमें उनका एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है।
 
साध्वी प्राची ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब कुर्सी का सपना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उन्हें न तो मुख्यमत्री की कुर्सी मिलेगी और न ही प्रधानमत्री का पद। उन्होंने कहा, ‘‘ 2024 में भी नरेन्द्र मोदी आएंगे। जनता मोदी जी को ही वोट देगी।
 
उत्तराखंड में बढ़ रही है गैर हिन्दुओं की संख्या : साध्वी प्राची ने उत्तराखंड में मजार हटाए जाने पर कहा कि उत्तराखंड में कोई मस्जिद नहीं हटाई गई है, केवल अवैध मजार हटाई गई है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का नाम लेकर सरकारी संपत्तियों, रेलवे की संपत्ति पर बनायी गयी उन मजारों को हटाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवभूमि में गैर हिन्दुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
 
साध्वी प्राची ने दावा किया कि उत्तराखंड से हिंदुओं का पलायन बढ़ रहा है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख