छात्र को स्कूल में बंद कर घर चले गए टीचर, हेड मास्टर निलंबित

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (15:46 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश के बलिया में एक प्राथमिक विद्यालय में एक 5 साल का छात्र स्कूल के कमरे में रह गया और कर्मचारी कमरा बंद कर घर चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में प्रधान अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। 5 अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी अग्रिम वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने जिले के बेरूआरबारी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर-1 में पहली कक्षा में पढ़ने वाले आदित्य नामक छात्र को कक्षा में बंद कर विद्यालय कर्मियों के घर चले जाने के मामले में प्रधान अध्यापिका उर्मिला देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
 
साथ ही विद्यालय में कार्यरत 5 शिक्षकों-अफरोज आरा, प्रियंका यादव, शांति गोंड, मीरा देवी व सुरेन्द्र नाथ सिंह की अग्रिम वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्र को मामले की जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में प्रधान अध्यापिका व पांच शिक्षकों को लापरवाही का जिम्मेदार पाया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख