कानपुर में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर में पीक अप सवार 5 की मौत

अवनीश कुमार
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (11:14 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर व सीतापुर में हुए हादसे के बाद कानपुर में एक बार फिर आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया और हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और वही 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने तत्काल कानपुर के हैलट  अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
24 घंटे में दूसरा हादसा : कानपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरा हादसा थाना चकेरी के अहिरवा के अंतर्गत हुआ। जहां नौबस्ता के उस्मानपुर गांव निवासी सुनील पासवान अपनी पत्नी रेनू और बेटी सोना, बेटी त्रिशा और बेटा प्रिंस है के साथ अपनी बेटी त्रिशा का मुंडन कराने के लिए पिकअप से विंध्याचल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान चकेरी के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले उनकी ससुराल के लोग भी पिकअप में मौजूद थे। रास्ते में अहिरवा हाईवे पर पिकअप का टायर पंचर हो गया।
 
पिकअप चालक सूरज ने पिकअप को किनारे खड़ा कर ड्राइवर पिकअप का पहिया बदल रहा था। तभी पीछे से पिकअप में एक अज्ञात ट्रक ने हाईवे किनारे खड़े होने के बावजूद भी पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप में सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए काशीराम अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया और 10 घायलों को एलएलआर अस्पताल हैलट रेफर कर दिया गया है।
 
क्या थाना प्रभारी - थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अहिरवा हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक पिकअप में टक्कर मारकर फरार हो गया है।इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हैं। जिनका हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे में सुनील पासवान, रामा देवी, गुड़िया, कसक और ड्राइवर सूरज को मौत हो गई। वहीं आकाश, प्रिंस, त्रिशा, रेनू, प्रथम, रानी, रीता, रेखा, प्रिया, कुटपुट को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

अगला लेख