Hanuman Chalisa

Weather Updates: गलनभरी ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तरप्रदेश, घना कोहरा छाया

Webdunia
सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (08:00 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लगभग सभी इलाके इस वक्त हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में हैं और इससे हाल-फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
 
पछुआ हवा के कारण गलन बढ़ने और खिली धूप न निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क पैदा नहीं हो रहा है। इस वजह से दिन में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।
ALSO READ: सर्दी का सितम : दिल्ली में पारा 2.4 डिग्री, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड
आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में हैं। कुछ स्थानों पर तो भयंकर शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक इलाके सुबह और रात में घने कोहरे से घिरे रहे।
 
इस दौरान प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं झांसी, वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, आगरा तथा मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था। इसके अलावा बहराइच में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 3.3 डिग्री, फतेहपुर में 3.6, बांदा और उरई में 4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटों में भी राज्य के अनेक स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है। राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख