मंदिर में पूजा कर रही थी, युवक ने एकतरफा प्यार में मारी गोली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 जुलाई 2025 (15:19 IST)
Mainpuri Crime News: उत्तरप्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri) में शनिवार सुबह मंदिर में पूजा कर रही 21 वर्षीय छात्रा (21 year old student) को एक युवक ने गोली (shot) मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली थाने के प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि किला की बजरिया स्थित रानी का शिव मंदिर में सुबह करीब 8.30 बजे यह घटना हुई।ALSO READ: बिहार में फिर हत्या, जमानत पर बाहर आए व्यक्ति को मारी गोली
 
दिव्यांशी राठौर (21) पूजा कर रही थी, तभी उसी के इलाके का राहुल दिवाकर (24) ने उस पर गोली चला दी जिससे दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पेट और अन्य जगहों पर गोली लगी है। हमले के बाद राहुल वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि दिव्यांशी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।ALSO READ: पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी
 
सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एकतरफा प्यार का मामला प्रतीत होता है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि राहुल दिवाकर को पुलिस मुठभेड़ के बाद ओरांड्या मंडल गांव के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि राहुल के पैर में गोली लगी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख