किसानों के कंधों पर बंदूक रख रहे हैं राहुल गांधी-स्मृति ईरानी

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (20:44 IST)
मेरठ किसान संवाद सभा मे पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बोली जो लोग पोलिंग बूथ नहीं बचा पाए, वो किसानों के कंधे से हल हटाकर राजनीति की बंदूक चला रहे हैं। 
 
किसानों के बीच में भ्रम और दुस्साहस कर रहे, राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा-आलू से सोना बनाने वाले राहुल गांधी क्या किसान हैं, अमेठी में किसानों को नौकरी का झांसा देकर उनकी जमीन हड़पने वाला ये गांधी खानदान, देश मे क्या किसानों का भला करेंगे। 
 
स्मृति यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली में दंगा करने वालों के हाथ में विपक्ष ने पोस्टर थमा रखे हैं। किसान भाइयों ने आपके नेता को ये लोग मौत के घाट उतारना चाहते हैं। आपके नेता मोदी को मौत के घाट उतारने की बात कहने वाले क्या किसान हित में काम करेंगे। 

मोदी जी किसानों का विकास चाहते हैं, आजाद हिंदुस्तान का किसान किसी भी राज्य और किसी भी व्यक्ति को अपनी फसल बेच सकते हैं। कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाकर फूट डालो की राजनीति कर रही है।
 
वहीं, स्मृति ने कहा कि लोग कहते हैं कि राहुल गांधी को अमेठी से हराना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि नही है, बल्कि अमेठी की जनता का दीदी और बहन संबोधन जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को दोहराने के लिए आज मेरठ की क्रांतिकारी भूमि पर आई हूं। देश में कांग्रेस का घमंड और दुस्साहस इतना बढ़ गया था कि वह कहते थे कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नहीं बन सकता, लेकिन जनता के प्यार के कारण चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन गया।

नारी स्मिता की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान और गरीब के परिवारों की बेटियों महिलाओं को शौचालय मिले 11 करोड़ परिवारों को देश में शौचालय उपलब्ध कराए गए। किसान का विकास किसान के चहुंमुखी विकास से ही होगा कोई किसान के घर बीमार पड़ता था तो उसे अपनी जमीन बेचनी पड़ती थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना से किसानों को मुफ्त इलाज दिया किसी कांग्रेसी ने कभी भी किसानों के इलाज के बारे में नहीं सोचा।

आज कांग्रेसी किसान बिल पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं और किसानों के बीच में भ्रम फैला रहे हैं। आज किसानों को देश में एमएससी के लिए 8 लाख करोड़ रुपए मुहैया कराए गए हैं। यूपीए शासन में 10 साल में किसानों को मात्र तीन लाख करोड़ रुपए किसानों को उपलब्ध कराए गए थे। कांग्रेस केवल किसानों को झांसा देती है देश में प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी की सरकार आने पर 36 हजार करोड़ के माध्यम से 86 लाख किसानों लाख 86 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है। किसानों के खाते में सम्मान के साथ किसान सम्मान निधि जा रही है। यह सब कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए हैं किसानों के हित में न कि कांग्रेस और सपा ने किए हैं।

किसान सभा मे केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री बागपत सांसद सत्यपाल सिंह, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, गन्ना मंत्री सुरेश राणा समेत अन्य जिलों के सांसद, विधायक और मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और गाजियाबाद के किसान शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत के नए निर्माण के लिए इस बिल का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे किसानों के समर्थन से ही सफल बनाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

अगला लेख