Hanuman Chalisa

UP में SP ने भेष बदलकर तोड़ा Lockdown, रोकने वाले पुलिसकर्मियों को दिया इनाम

Webdunia
रविवार, 26 जुलाई 2020 (13:15 IST)
सुल्तानपुर (उप्र)। सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने सप्ताहांत पर घोषित लॉकडाउन के दौरान अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी जांचने के लिए भेष बदलकर एक बैरियर लांघने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने से खुश हुए एसपी ने बदले में उन्हें मुस्तैद रहने का इनाम दिया।

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे बंदी के दौरान पुलिस की मुस्तैदी परखने के लिए उन्होंने अपना भेष बदलकर कोतवाली नगर क्षेत्र के डाकघर चौराहे पर लगे बैरियर को लांघने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोका, तो वह आगे निकलने लगे।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़कर रोक लिया। इतने में उन्होंने अपने चेहरे से गमछा हटा दिया। अपने अधीक्षक को इस भेष में देखकर सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए। तुरंत ही पुलिस अधीक्षक के पीआरओ, गनर भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में कामयाब सभी आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल 2,100 रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

अगला लेख