Hanuman Chalisa

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (09:26 IST)
Sudhakar Singh death news : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 67 वर्ष के थे।
 
सुधाकर सिंह 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। 18 को दिल्ली से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
 
गुरुवार सुबह सुधाकर का निधन हो गया। उनके बेटे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।

सपा ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया। पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा- घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!
<

घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद!

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।

भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/mtlH9GfCHS

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 20, 2025 >
तीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह के निधन की खबर मिलते ही मऊ, घोसी, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल में शोक की लहर दौड़ गई। 2023 में हुए उपचुनाव में उन्होंने योगी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान पर बड़ी जीत दर्ज की थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

UP : CM योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

LIVE: नीतीश कुमार आज लेंगे CM पद की शपथ, गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चीन को रोकने के लिए भूटान में भारी निवेश कर रहा है भारत

नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेगें CM पद की शपथ, कैबिनेट में हो सकते हैं ये चौंकाने वाले नाम

SIR Documents: एसआईआर में कौन से दस्तावेज चाहिए?

अगला लेख