Dharma Sangrah

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को स्पाइस जेट फ्लाइट का खास तोहफा

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 (21:59 IST)
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार द्वारा वर्ष 2017 में श्री राम नगरी अयोध्या के सरयू नदी के घाटों पर दीपावली से एक दिन पूर्व 1.76 लाख दीयों को एकसाथ जलाकर दीपोत्सव मनाने की नींव रखी जो कि विश्व रिकॉर्ड भी बना था। इसके बाद हर वर्ष नया विश्व रिकॉर्ड बनता चला आ रहा है। यह पर्व अयोध्या के महापर्व के रूप में जाना जाता है। इसे देखने के लिए दीपावली से कई दिनों पूर्व ही देश-विदेश से भारी संख्या में दीपोत्सव के महापर्व को देखने के लिए आते हैं। इसी के मद्देनजर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पाइसजेट फ्लाइट दीपावली गिफ्ट के रूप में विशेष फ्लाइटस सेवा शुरू कर रही है जो कि केवल अयोध्या आने वाले ही श्रद्धालुओं के लिए ही होंगी। स्पाइसजेट फाइट की सेवा 8 अक्टूबर से दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरू एवं अहमदाबाद से अयोध्या के लिए प्रतिदिन शुरू होंगी। इन चार शहरों से श्रद्धालु सीधे अयोध्या आकर अपने आराध्य प्रभु श्रीराम लला का दर्शन कर सकते हैं। दीपोत्सव महापर्व का आनंद भी उठा सकते हैं।
ALSO READ: Himachal Pradesh के बिलासपुर में बड़ा हादसा, पहाड़ से बस पर गिरे पत्थर, 15 की मौत, 4 को बचाया, 30 लोग थे सवार
मुंबई से भी जल्द हो सकती है शुरू
एयरलाइन की इन चारों शहरों के बाद मुंबई से अयोध्‍या के लिए भी स्‍पेशल फ्लाइट शुरू करने करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक आज के प्रतियोगी दौर में स्पाइसजेट फ्लाइट का अपने डोमेस्टिक नेटवर्क को और सशक्त बनाने की राह में मजबूत कदम साबित हो सकता है। इनका प्रयास यह भी होगा कि इसका किराया भी श्रद्धालुओं के बजट में हो ताकि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक धार्मिक यात्रा का मौका मिल सके।

स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर डेबोजो महारशी भी इस बात को मानते हैं कि दीपावली से बेहतर अवसर दूसरा कोई और अवसर हो नहीं सकता अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटको के लिए।  दीपावली के अवसर पर वे अयोध्या में अपने आराध्य श्रीराम का रामजन्मभूमि मंदिर में दर्शन भी कर सकते है। उनका मानना है कि कई मेट्रो सिटी से दैनिक उड़ान अयोध्या के लिए दीपावली से पूर्व शुरू की जा सकती है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: स्पीकर की ओर पेपर फेंकने वाले 6 विपक्षी सांसद निलंबित, लोकसभा की कार्यवाई स्थगित

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सियासी बवाल, राहुल गांधी के आरोप से गरमाई संसद

लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा प्रहार, US ट्रेड डील पर भी सवाल, सदन में उछाले गए कागज

ट्रंप-मोदी की 'डील' से भारत को कितनी बड़ी राहत, वेनेज़ुएला बना गेम चेंजर: क्‍या ईरान और रूस का पत्ता कटा?

चीन ने कब्जा ली लद्दाख की 2000 वर्ग किमी जमीन! राज्यसभा में दिग्विजय के आंकड़ों ने सरकार को चौंकाया

अगला लेख