यूपी के मेरठ में अपराध करने वाले हाथ, तैयार कर रहे हैं तिरंगा झंडा

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 3 अगस्त 2022 (11:27 IST)
मेरठ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लहराने का अभियान चलेगा। 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे देश में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस अभियान में मेरठ चौधरी चरण सिंह जेल के कैदी भी अपना योगदान दे रहे हैं, यहां पर 10,000 से अधिक तिरंगे झंडों को बनाने में कैदी दिलों जान से जुटे हुए हैं। अपराध की दुनिया से आएं इन कैदियों के अंदर देशभक्ति और देशप्रेम का जज्बा देखने काबिल है।
 
प्रधानमंत्री मोदी की ‘हर घर तिरंगा’ की मुहिम में मेरठ जेल के 40 बंदी अपना योगदान दे रहें हुए हैं। जिसमें 30 पुरुष और 10 महिला बंदी है जो सिलाई मशीन पर तिरंगा निर्माण कर रहे है। जेल में बने इन तिरंगे झंडे का इस्तेमाल 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत किया जाना है, यह झंडे तैयार करके जेल से बाहर भेजे जायेंगे, ताकि आजादी अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लहराया जा सकें।
 
मेरठ चौधरी चरण सिंह कारागार के जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में बंदी बड़े उत्साह से तिरंगे बनाने का काम कर रहे हैं। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के पर यह सौभाग्य की बात है कि मेरठ जेल के बंदी इस जश्न में अपना योगदान दे रहे हैं।
 
मुख्य विकास अधिकारी शंशाक चौधरी ने 10 हजार तिरंगा तैयार करने के लिए मेरठ कारागार अधीक्षक से सम्पर्क किया। जैसे ही इस अभियान की जानकारी जैसे बंदियों को लगी, वह स्वेच्छा से झंड़ा बनाने की मुहिम में निशुल्क रूप से तैयार हो गए। यहां के बने तिरंगे झंडे ग्रामीण क्षेत्रों के घरों पर लहरायेंगे, इस अभियान को 11 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा।
 
मेरठ सीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। तिरंगे लगे फोटो को ऐप पर पोस्ट भी किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख