सनी लियोनी बनीं उत्तरप्रदेश की मतदाता, क्या डाल पाएंगी वोट...

Webdunia
शनिवार, 25 अगस्त 2018 (12:26 IST)
बलिया।  मतदाता सूची में गड़बड़ी की खबरें अक्सर आती रही हैं। इस बार उत्तरप्रदेश के बलिया में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम फोटो के साथ दिखाई दिया। इतना ही नहीं, हाथी, कबूतर और हिरण भी मतदाता सूची में शामिल हैं। 
 
मतदाता सूचियों में इन गड़बड़ियों से अधिकारी सकते हैं और सफाई देने की तैयारी कर रहे हैं। कई लोगों के नाम और फोटो में गलतियां हुई हैं। मतदाता सूची में प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री नारद राय की जगह हाथी की फोटो लगी हुई है। तहसीलदार ने डेटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
बलिया तहसील में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर लापरवाही उजागर हुई है। सूची में अंकुर सिंह नाम के व्यक्ति की जगह हिरण और कुमार गौरव नाम के व्यक्ति की फोटो की जगह कबूतर की फोटो लगी हुई है। डेटा ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, उसका तबादला तुरंत बेल्थरा रोड तहसील के लिए कर दिया गया है। पुलिस और अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। (फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख