Hanuman Chalisa

स्वाति सिंह के वायरल ऑडियो पर बवाल, कांग्रेस ने पूछा- क्या होगा न्याय?

Webdunia
शनिवार, 16 नवंबर 2019 (12:30 IST)
योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का पुलिस अधिकारी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस बीच कांग्रेस ने भी योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या न्याय होगा?

ALSO READ: योगी की मंत्री को आया गुस्सा, FIR पर पुलिस अधिकारी को लगाई फटकार, ऑडियो वायरल
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्‍वीट करते हुए कहा कि अजब आदित्यनाथ की ग़ज़ब सरकार। साफ़ है कि मामला मंत्री तक सीमित नहीं, मुख्य मंत्री कर रहे अपराधियों का बचाव। मंत्री को बर्खास्त कर आदित्यनाथ जी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। क्या होगा न्याय?
 
उल्लेखनीय है कि योगी मंत्रिमंडल की कद्दावर मंत्रियों में से एक स्वाति सिंह का एक ऐसा ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ तौर पर सुना जा सकता है कि पुलिस के एक अधिकारी पर अंसल ग्रुप पर FIR लिखने को लेकर किस प्रकार से मंत्री जी नाराज हो रही हैं। इतना ही नहीं वे यह भी कह रही हैं कि एक दिन आकर बैठ लीजिएगा अगर यहां काम करना है तो।
 
कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (महिला एवं बाल विकास) स्वाति सिंह को इस मामले में तलब किया है। उत्तरप्रदेश के डीजीपी ने भी एसएसपी लखनऊ से इस प्रकरण में 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख