Hanuman Chalisa

UP को धमाकों से दहलाने की थी साजिश, ATS ने ISI मॉड्यूल के 3 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (22:36 IST)
लखनऊ। यूपी पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है, जबकि एटीएस ने आईएसआई मॉड्यूल के 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के साथ यूपी के आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को एक संयुक्त ऑपरेशन में 4 शहरों- लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली और प्रतापगढ़ में एक साथ छापेमारी की और आईएसआई के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।  इनके कब्जे से एक अतिसंवेदनशील आईईडी बरामद की है। मॉड्यूल का इरादा अयोध्या के साथ ही चुनाव के दौरान होने वाली बड़ी रैलियों या किसी बड़े आयोजन में विस्फोट करने का था।

ALSO READ: जो नफरत करे, वह योगी कैसा? राहुल गांधी के Tweet पर योगी आदित्यनाथ ने ऐसे दिया जवाब
 
एडीजी प्रशांत कुमार (एटीएस) ने बताया कि दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जरिये सूचनाएं मिल रही थीं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के कई शहरों खासतौर पर यूपी में विस्फोट करने की साजिश में जुटी है। इस सूचना के बाद यूपी एटीएस ने प्रयागराज के करेली इलाके से जीशान कमर (28), रायबरेली से मूलचंद उर्फ लाला उर्फ सज्जू और लखनऊ के मानकनगर प्रेमवती नगर से मोहम्मद आमिर जावेद को गिरफ्तार कर तीनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इनको आईएसआई से ट्रेनिंग मिली है। इस मामले में अंडरवर्ल्ड से भी तार जुड़े होने की सूचना है। इस मामले में अभी आगे की पड़ताल की जा रही है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक शिक्षित हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख