Hanuman Chalisa

महंगा पड़ा तीन तलाक, हलाला के बाद बुजुर्ग युवा महिला को छोड़ने को राजी नहीं...

Webdunia
मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (18:55 IST)
लखनऊ। एक युवा जोड़े को तीन तलाक महंगा पड़ गया। उनके बीच समझौता तो हो गया, लेकिन हलाला की रस्म ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया। दरअसल, तीन तलाक के बाद यदि पति-पत्नी में सुलह हो भी जाए तो हलाला के तहत गैर मर्द से यौन संबंध बनाने होते हैं।


यह विचित्र मामला बरेली का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड निवासी अकील अहमद की बेटी जूही का निकाह मोहम्मद जावेद के साथ साल 2010 में हुआ था। दंपति के दो बेटे हुए। कुछ समय बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। नौबत तलाक तक पहुंच गई और 2013 में उनका तलाक हो भी गया।

गलती का अहसास होने के बाद शौहर-बीवी में सुलह हो गई। दोनों ने दोबारा निकाह के लिए परिवार की सहमति ली। लेकिन फिर से साथ में रहने के लिए हलाला भी जरूरी था। ऐसे में बीवी ने 65 साल के एक बुजुर्ग के साथ हलाला किया। यहां तक तो ठीक था, लेकिन अब वह बुजुर्ग की नीयत बदल गई और वह महिला को छोड़ने को राजी नहीं है।

परेशान होकर युवती ने अपना फिर से घर बसाने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी से इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि महिला के पास खुला लेने का विकल्प भी है, जिसके माध्यम से वह बुजुर्ग से छुटकारा पा सकती है और पुन: अपने पति के साथ घर बसा सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

जामुन की बंपर पैदावार, सूखे का भय, क्या यह है प्रकृति की चेतावनी, आखिर क्या है सुसाइड फ्रूटिंग या बंपर क्रॉप

Instagram पर 4.8 लाख फॉलोअर्स: ‘Peace Dog’ आलोका की एक झलक पाने उमड़ी भीड़

अगला लेख