लखनऊ के पास तालाब में पलटी ट्रैक्‍टर-ट्रॉली, 9 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (13:57 IST)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में सोमवार को मुंडन संस्‍कार कराने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से उस पर सवार कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सीतापुर से कुछ लोग उनाई देवी मंदिर में मुंडन संस्‍कार के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्‍ते में इटौंजा क्षेत्र के गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्‍टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक तालाब में पलट गई, जिससे उस पर सवार लोग उसके नीचे दब गए। ट्रैक्‍टर-ट्रॉली पर करीब 45 लोग सवार थे।
 
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। जिलाधिकारी ने बताया कि उनमें से अब तक 9 की मौत की सूचना मिली है। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया है।
 
गंगवार ने बताया कि सूचना पाकर वह तथा अन्‍य वरिष्‍ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को उच्‍चस्‍तरीय उपचार उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख