महंगा होगा यमुना एक्सप्रेस-वे का सफर, इन वाहनों को मिलेगी राहत?

Webdunia
बुधवार, 31 अगस्त 2022 (15:11 IST)
नोएडा (यूपी)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए बुधवार मध्यरात्रि से सफर महंगा हो जाएगा। जेपी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बढ़ी दरों का प्रस्ताव यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को दिया गया था जिसे प्राधिकरण ने अपनी बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी है। हालांकि दोपहिया वाहनों, थ्री व्हीलर और किसानों के ट्रैक्टर से जुड़े टोल की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी।
 
जानकारी के मुताबिक अब कार वालों को ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर की एक तरफ यात्रा करने के लिए 415 रुपए की जगह 437 रुपए चुकाने होंगे, वहीं हल्के मालवाहक वाहन को 635 की जगह 684 रुपए, 'सिक्स एक्सल' वाहन को 1295 की जगह 1394 रुपए, अत्यधिक भारी वाहन को 2,250 की जगह 2,729 रुपए देने होंगे।
 
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कंपनी ने एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा के लिए कई बड़े काम किए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक्सप्रेस-वे पर टोल दरें बढ़ाई गई हैं। कंपनी ने 28 फरवरी 2022 को टोल बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। इस पत्र में उत्तरप्रदेश सरकार की 19 फरवरी 2010 और 17 जनवरी 2015 की अधिसूचना को आधार बनाया गया है।
 
सीईओ ने कहा कि वर्ष 2018-19 के बाद टोल बढ़ने का प्रस्ताव आया था लेकिन 14 सितंबर 2021 को टोल दरें यथावत रखने का फैसला लिया गया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि आईआईटी दिल्ली के सड़क सुरक्षा ऑडिट में दिए गए सुझावों पर काम किया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर 22 सुधार किए गए हैं। जिन पर कंपनी ने 130.54 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि इसे आधार बनाते हुए नई दरें प्रस्तावित की गई थीं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख