Hanuman Chalisa

यूपी के बदायूं में शौहर ने दिया फोन पर तीन तलाक

Webdunia
मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (13:52 IST)
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के अलापुर क्षेत्र में एक विवाहिता को उसके शौहर द्वारा फोन पर तीन तलाक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि गांव कुतरई की रहने वाली तस्कीन की शादी लगभग 20 साल पहले गांव के ही तालिब के साथ हुई थी। तस्कीन के दो बेटे और दो बेटियां भी हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि तालिब आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर की जरूरतें भी पूरी नहीं करता है।
ALSO READ: जेल में बंद आरोपी पति ने नया कुर्ता-पायजामा नहीं मिलने पर दे दिया तीन तलाक
पीड़िता ने बताया की उसका पति अकेला ही दिल्ली में रहता है और सारी कमाई अपने ऊपर ही खर्च करता है। अपने परिवार और बच्चों को गुजर बसर के लिए कोई भी पैसा भी नहीं देता है। वह अपने मायके वालों की मदद से अपना जीवन यापन कर रही थी।

तस्कीन का कहना है कि 24 अगस्त को पति उसकी गैरमौजूदगी में घर पर अपने दो साथियों के साथ आया और सारा घरेलू सामान भरकर ले गया, जब बच्चों ने सामान ले जाने को रोका तो उनके साथ मारपीट की। पति ने उसको फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और फोन पर ही तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर तलाक दे दिया।

तस्कीन पुलिस से सिर्फ इतनी मदद चाहती है कि पुलिस उसके पति को यह नसीहत दे कि वह उसके बच्चों की परवरिश सही तरह से करे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना होने दे। पुलिस उसके पति को जेल भेजने की बजाय उसे थाने बुलवाकर समझाए।

तीन तलाक अब अपराध : तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद यह अब अपराध है। इसमें तीन साल की तक सजा का प्रावधान है। हालांकि यह यह संज्ञेय तभी होगा जब या तो खुद महिला शिकायत करे या फिर उसका कोई सगा-संबंधी। महिला का पक्ष सुनने के बाद इस मामले में मजिस्ट्रेट जमानत दे सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

अगला लेख