Hanuman Chalisa

UPMSP UP Board Result 2023: यूपी 10वी, 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित

Webdunia
मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (13:35 IST)
UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट मंगलवार 25 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणाम के मुताबिक 10वीं में 89.78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए, जबकि 12वीं परीक्षा में 75.52 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। 
 
यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upresults.nic.in पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थी।  
 
इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। यूपी बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोर्ड ने 25 अप्रैल को ही अपने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। 2021 में 31 जुलाई को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किए थे।
 
पिछले साल यानी 2021-22 में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं बोर्ड) परीक्षा में 95.40 फीसदी अंक हासिल फतेहपुर की दिव्यांशी मेरिट लिस्ट में टॉप पर रही थीं, जबकि बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह और प्रयागराज की अंशिका यादव संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में NDA को बड़ा झटका! भाजपा-JDS में हुई भारी 'क्रॉस वोटिंग', डीके शिवकुमार के चक्रव्यूह में फंसी BJP

नीट विवाद के बीच 11 छात्रों ने की खुदकुशी, अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

महाकाल में फिर VIP दर्शन पर विवाद, अक्षय आनंद ने गर्भगृह में ली फोटो, आम श्रद्धालु कतार में, सांसद फिरोजिया ने उठाए सवाल

सपा में बड़ी टूट का फिर दावा, राजभर बोले- शिवपाल संभालेंगे कमान, रामगोपाल बनेंगे 'प्राइमरी के मास्टर'

भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंबई में लोग सी-बीच पर सोने को मजबूर, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

अगला लेख