रक्षाबंधन पर यूपी के CM का तोहफा, 48 घंटे तक महिलाएं कर सकेंगी फ्री में यात्रा

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (16:28 IST)
लखनऊ। रक्षाबंधन के समय उत्तरप्रदेश में महिलाओं को तोहफा दिया है। इस त्योहार पर महिलाओं को एक से दूसरी जगह जाने में परेशानी नहीं होगी। रक्षाबंधन के पवन अवसर पर यूपी में महिलाएं फ्री में बसों में यात्रा कर सकेंगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को राखी का तोहफा देते हुए इसकी घोषणा की है।
 
रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाएं राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 48 घंटे तक फ्री में यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी देते कहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'रक्षाबंधन' के पावन अवसर पर यूपीएसआरटीसी की बसों में प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा की घोषणा की है।
 
आजादी के 'अमृत महोत्सव' के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। यह सेवा 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक मिलेगी। इस दौरान माताओं व बहनों द्वारा निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए यूपी सरकार 250 अतिरिक्त बसें चलाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

UP board result 2025 : इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी बच्चे पास, छात्राओं ने मारी बाजी

LIVE: श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, पहलगाम हमले के घायलों से मिलेंगे

अगले 78,000 सालों तक कुछ नहीं मिलने वाला, गावस्कर ने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की

पहलगाम हमले के बाद कई राज्यों में कश्मीरी मुसलमानों को धमकी, क्या बोले उमर अब्दुल्ला

पहलगाम आतंकी हमला: मोदी सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, राहुल गांधी कश्मीर पहुंचे

अगला लेख