यूपी चुनाव, विपक्ष पर हमलावर हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Webdunia
मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (18:51 IST)
लखनऊ। वर्ष 2021 के पूर्वाद्ध में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस और अलीगढ़ का दौरा कर चुके हैं, वहीं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों लगातार विपक्ष पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

इस बार अयोध्या भी केन्द्र में रहेगी, यही कारण है ज्यादातर ‍दलों ने अपनी चुनावी मुहिम अयोध्या से शुरू की है। भाजपा तो है ही, मायावती और अरविन्द केजरीवाल की पार्टी भी इस मामले में पीछे नहीं है। 
  
योगी आदित्यनाथ ने संभल में कहा कहा कि ये वही प्रदेश है जहां 2017 के पहले कोई गौ माता सुरक्षित नहीं रहती थी और आज गौ माता को छेड़ने वाला अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता होगा। उन्होंने कहा कि सपा का चेहरा महिला, दलित और हिंदू विरोधी है।
 
सीएम योगी ने कहा कि तालिबान किस तरह अफ़ग़ानिस्तान में बर्बरता कर रहा है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है। लेकिन सपा नेता तालिबान का समर्थन कर रहे हैं इसलिए जो भारत और महिला विरोधी गतिविधियों में समर्थन करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायकों को विकास से कोई मतलब नहीं है। उनके लिए विकास सैफई खानदान का विकास होता है। 2017 के पहले सरकार अपने स्वार्थ के लिए कार्य करती थी। 30 हजार बेटियां उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हो चुकी हैं। प्रदेश में 42 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करवाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

अगला लेख