UP पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया ढेर

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (11:30 IST)
Uttar Pradesh News: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मार गिराया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात मसूरी पुलिस थाना अंतर्गत गंगनहर के पास जांच के लिए चौकी स्थापित की गई थी।
 
उसी समय मोटरसाइकल पर सवार 2 लोग आए जिन्हें रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी जिससे एक उपनिरीक्षक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।
 
घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है और उसके खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया था।
 
इसी पुलिस थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को एक छात्रा के साथ लूट के मामले में भी शामिल था और फरार चल रहा था। इस वारदात में छात्रा बुरी तरह से घायल हुई थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

Gujarat : युवती से दुष्कर्म मामले में जैन मुनि को 10 साल की सजा

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

PM मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की वार्ता, रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ प्रदर्शन, शहर में आंशिक बंद

अगला लेख