3 लड़कियों से बलात्कार के आरोप में 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (18:51 IST)
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 3 लड़कियों के साथ बलात्कार के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने रविवार को बताया कि लखीमपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में 3 लड़कियों ने आरोप लगाया है कि वे पिछले शुक्रवार को अपने एक दूर के रिश्तेदार मोहन के कहने पर दिहाड़ी मजदूर के रुप में एक खेत में काम करने गई थीं।
 
शिकायत में लड़कियों ने कहा कि शाम को काम करने के बाद मोहन तथा उसके चार साथियों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में शनिवार को पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मोहन को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है वहीं, उसके चार साथियों की तलाश की जा रही है। लड़कियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़कियों द्वारा शुक्रवार और शनिवार को दिए गए बयानों में विरोधाभास है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लड़कियों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी कि उन्हें खेत में काम करने के एवज में मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया जबकि शनिवार को थाने जाकर उन्होंने अपने साथ बलात्कार किए जाने का इल्जाम लगाया। ढुल ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

भारत ने ईरान से 292 और भारतीयों को निकाला, अब तक हुई 2,295 नागरिकों की स्वदेश वापसी

Gujarat की अदालतों और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाले E-mail से मचा हड़कंप

गैंगस्टर रोमिल वोहरा दिल्ली हरियाणा सीमा पर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

अखिलेश ने यूपी सरकार को दिया बेरहम और अलोकतांत्रिक करार, कहा प्रभुत्ववादी और वर्चस्ववादी तत्वों के हौसले बुलंद

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

अगला लेख