Hanuman Chalisa

यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (09:12 IST)
Uttar Pradesh Crime news : उत्तर प्रदेश में पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) और मैनपुरी पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।
 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने एक बयान जारी कर बताया कि मैनपुरी पुलिस व एसटीएफ की आगरा इकाई के संयुक्त अभियान में हत्या के मामले में वांछित जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया।
 
जितेंद्र हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में पहाड़पुर का निवासी था। हाथरस जिले के हाथरस जंक्शन थाने में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। 
 
डीजीपी के अनुसार, मैनपुरी जिले के थाना एलाउ अंतर्गत तारापुर कट पुलिया पर हुई पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर की पिस्तौल, कई खोखा व कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख