उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, एक दिन में 10 लोगों की मौत, 10 जिलों में रेड अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (07:39 IST)
uttar pradesh rain : उत्तर प्रदेश में सितंबर में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगरे 48 घंटों में राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 
 
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के 75 जिलों में से 51 में अधिक बारिश दर्ज की गई। हाथरस जिले में सबसे अधिक 185.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में मैनपुरी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि जालौन और बांदा में दो-दो लोगों एवं एटा में एक व्यक्ति ने जान गंवायी।
 
मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, हाथरस,बिजनौर, रामपुर,मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली,फर्रुखाबाद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां बहुत अधिक बारिश, अचानक बाढ़ और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं की चेतावनी जारी की गई है। 
 
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आगरा, झांसी, एटा, हाथरस, ललितपुर और जालौन में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 12 औऱ 13 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
 
राज्य के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने कहा कि हाल की बारिश को देखते हुए अधिक वर्षा जिलों को चौबीसों घंटे निगरानी के लिए बाढ़ पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीमों को जरूरत के हिसाब से तैनात किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo source : file photo 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान

अगला लेख