UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

Webdunia
मंगलवार, 8 जून 2021 (11:49 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इससे पहले मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने का पूर्वानुमान लगाया गया था। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल से लेकर मध्य यूपी तक के कई जिलों में मंगलवार दोपहर तक प्रदेश के लगभग 15 जिलों में हवा के तेज झोंके के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि कुछ जिलों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। इस दौरान हल्की बारिश ही होगी। दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, बांदा, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होगी। 
 
इसके अलावा लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, प्रयागराज, भदोही और मिर्जापुर जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख