shiv chalisa

कौन बनेगा यूपी भाजपा अध्‍यक्ष, 14 दिसंबर को फैसला, दौड़ में इन दिग्गजों के नाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (10:34 IST)
UP BJP President Election : उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। 13 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा और 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया जाएगा। यूपी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 7 नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
 
यूपी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, धर्मपाल लोधी, बीएल वर्मा, हरीश द्विवेदी और गोविंद शुक्ला के सबसे आगे हैं। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव, पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर के नाम भी अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहे हैं। 
 
इस बार भी भाजपा किसी ऐसे नेता पर दांव लगा सकती है, जिसके साथ सरकार का समन्वय बेहतर रहने और संगठन का लंबा अनुभव हो। हालांकि इस पद के लिए पार्टी किसी नए नाम का एलान कर चौंका भी सकती है। 
 
पार्टी ने प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं, सांसदों, विधायकों के साथ ही प्रांतीय परिषद के करीब 400 सदस्यों को लखनऊ बुला लिया है। माना जा रहा है कि 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा चेहरा चुना जाएगा, जो संगठन और सरकार के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर सके।
 
चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी शनिवार को यहां आएंगे। उनके सामने ही प्रदेश अध्यक्ष के लिए नमांकन पत्र लिया जाएगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी के तौर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में 14 दिसंबर को चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख