लेडी डॉन शाइस्ता परवीन से क्यों डर रही है उमेश पाल की पत्नी?

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (14:36 IST)
shaista parveen news: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या हो गई जबकि उसके बेटे असद को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया। अतीक की पत्नी शाइस्ता और बमबाज गुड्‍डू मुस्लिम फरार है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल का कहना है कि हमारे साथ कुछ भी हो सकता है।
 
जया का कहना है कि अतीक के जेल में बंद होने के बाद उसके काले साम्राज्य को शाइस्ता ही चला रही थी। वह अपने गुर्गों के दम पर पैसों की व्यवस्था करवाती थी। उसका दबदबा अभी भी कायम है, इसलिए डर तो लगता है मगर सरकार पर पूरा भरोसा है कि उन दोनो को भी अंजाम पर पहुंचाया जायेगा।
 
उन्होंने कहा ‍कि शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम अभी फरार हैं तो डर लग रहा है कि हमारे साथ भी कुछ हो सकता है। सुरक्षा के बीच वे हमला कर सकते हैं। प्रशासन मेरे साथ है तो सुरक्षित महसूस कर रही हूं लेकिन फिर भी डर तो लगा ही रहता है।
 
राजूपाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आभारी है जो समाज में व्याप्त गंदगी को साफ कर रहे हैं जिसके चलते आम आदमी बेखौफ होकर सुकून भरी जिंदगी जी सकता है। धूमनगंज क्षेत्र में उमेश पाल की फरवरी में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनके साथ 2 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे।
 
जया पाल ने कहा कि मेरे पति की हत्या के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मियों की भी हत्या हुई। उनका भी परिवार है। उनके भी भाई, बहन और मां को असद, अतीक और अशरफ की मौत से संतुष्टि जरूर मिली होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख