Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
, शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (17:11 IST)
मुजफ्फरनगर (यूपी)। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सहकर्मी के साथ अवैध संबंध का शक होने पर एक व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी का गला काटकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अपने सहकर्मी के साथ अवैध संबंध हैं। यह घटना गुरुवार देर रात बुढाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्टरी परिसर में हुई।

 
बुढाना थाने के प्रभारी (एसएचओ) संजीव कुमार ने कहा कि आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी टाइल्स बनाने वाली एक ही फैक्टरी में काम करते थे और उसके परिसर में ही रहते थे। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के फैक्टरी के ही किसी अन्य कर्मचारी के साथ अवैध संबंध हैं।
 
थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक आरोपी की गुरुवार को अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपी ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धरती को बड़ा खतरा, साल के अंत में अंतरिक्ष से आ रही है आफत, एटम बम से ज्यादा खतरनाक...