Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बहुओं में चुनावी जंग, क्या मैनपुरी में डिंपल यादव को चुनौती देंगी अपर्णा यादव?

हमें फॉलो करें बहुओं में चुनावी जंग, क्या मैनपुरी में डिंपल यादव को चुनौती देंगी अपर्णा यादव?
, शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (10:34 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने गुरुवार को भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से लखनऊ में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कहा जा रहा है कि भाजपा अर्पणा यादव को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो यहां अर्पणा का मुकाबला डिंपल यादव से होगा, जो उनकी जेठानी है।
 
मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से रिक्त हुई है। समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। डिंपल यादव 2012 और 2014 में कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं।

अपर्णा ने इस साल 19 जनवरी को दिल्ली में भाजपा का दामन थामा था। अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी से उनके बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
अपर्णा ने इस साल के शुरू में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा का दामन थामा था। अपर्णा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की तस्वीरें अपने टि्वटर हैंडल पर साझा की हैं। अपर्णा की चौधरी से मुलाकात के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान अब तक नहीं किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid 19: कोरोना संक्रमण के 842 नए मामले, 12752 उपचाराधीन मरीज, 6 की मौत