Hanuman Chalisa

पानी भरने के विवाद में महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (12:26 IST)
शाहजहांपुर (उत्तरप्रदेश)। शाहजहांपुर जिले में नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 30 अगस्त को दमोलिया गांव में रहने वाली महिला लड़ैती देवी (55) का अपने पड़ोस में रहने वाली रचना नामक महिला से सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बीच रचना के पक्ष के कई लोग आ गए और उन्होंने लड़ैती देवी की लाठियों से पिटाई कर दी।

ALSO READ: दिल्ली की दलित किशोरी की गुडगांव में गैंगरेप के बाद हत्या
 
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रेबारी, सुनील तथा छेदा लाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य अभियुक्त अजय फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

अगला लेख