Hanuman Chalisa

योगी ने कहा, आपके धैर्य के समक्ष नतमस्तक तो अखिलेश बोलें एक अलग तरह का 'श्रमिक दिवस'

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 1 मई 2020 (11:06 IST)
लखनऊ। कोरोना महामारी से जूझ रही प्रदेश की जनता की सुरक्षा में लगे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस के मौके पर ट्विटर के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि मेरे प्रवासी कामगार, श्रमिक बहनों-भाइयों, सृष्टि की सभी आपदाएं आपके धैर्य के समक्ष नतमस्तक हुई हैं। आज पुनः कोरोना वायरस की हार आपके धैर्य पर निर्भर है।
ALSO READ: योगी की यूपी के कामगारों से भावुक अपील- धैर्य रखें, हम सबको वापस लाएंगे
आप सभी से अपील है कि आप कतई विकल व व्यथित मत होइए। जहां हैं, वहीं रहिए। अतिशीघ्र आप सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी। विश्व का समस्त वैभव श्रमिकों व कामगारों के अकथनीय श्रम का सुफल है। विकास की प्रक्रिया में 'श्रमेव जयते' का उद्घोष करता 'मई दिवस' हमारे कामगार एवं श्रमिक वर्ग के सम्मान का दिवस है। आइए, इस अवसर पर हम सब स्वतःस्फूर्त भाव से अपने कामगारों व श्रमिकों के हितों के संरक्षण का संकल्प लें।
ALSO READ: UP : CM योगी ने दिया लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का आदेश
तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रमिक दिवस के मौके पर ट्विटर के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि इस साल कोरोनाकाल में एक अलग तरह का 'श्रमिक दिवस' है।
 
देश के कई राज्यों में मजदूर घरों से दूर बिना काम और पैसे के परेशान हैं, इस वजह से इस साल इस दिन किसी शुभकामना या बधाई देने का अवसर तो नहीं है, परंतु श्रमिक अपनों के पास घर सुरक्षित पहुच पाएं, ये कामना तो हम कर ही सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

अगला लेख