Hanuman Chalisa

सीएम योगी बोले, ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी

खराब मौसम और ग्लोबल वार्मिंग के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर प्रतिकूल वातावरण मनुष्य ने बनाया है तो वातावरण को अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होगी।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (12:37 IST)
Yogi Adityanath on Global Warming : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खिरी में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोग जितना जागरुक होंगे, पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा।
 
योगी आदित्यनाथ 2,850 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे कुंभी, लखीमपुर में भारत के पहले ‘बायो-पॉलिमर प्लांट’ का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
 
योगी ने कहा कि दुनिया पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंतित है। खराब मौसम और ग्लोबल वार्मिंग के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रतिकूल वातावरण मनुष्य ने बनाया है तो वातावरण को अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होगी।
 
उन्होंने कहा कि अगर अन्नदाता किसान को नई तकनीक देंगे, नया बीज देंगे तो उत्तर प्रदेश की धरती माता में इतनी सामर्थ्य है कि वह 3 गुना प्रोडक्शन बढ़ा सकती हैं। अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है कि महाकुंभ 2025, प्रयागराज में आज तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख