Hanuman Chalisa

बरेली मामले में CM योगी बोले, मौलाना भूल गया था यूपी में किसका राज है?

उत्तर प्रदेश के बरेली में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर हुए प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 सितम्बर 2025 (12:29 IST)
CM Yogi on I Love Mohammad Protest : उत्तर प्रदेश के बरेली में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर हुए प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने देखा होगा कल बरेली के अंदर, वह मौलाना भूल गया कि शासन किसका है। ALSO READ: आई लव मोहम्मद विवाद, बरेली में जुमे की नमाज के बाद लोगों की पुलिस से झड़प
 
लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि वह यह मानता था कि धमकी देंगे और हम जबरदस्ती जाम कर देंगे। हमने कहा कि जाम नहीं होगा और कर्फ्यू भी नहीं लगेगा। इसके बिना भी ऐसा सबक सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी।
 
मुख्यमंत्री ने यूपी की पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 के पहले यूपी के अंदर यही होता था। 2017 के बाद हमने कर्फ्यू भी नहीं लगने दिया।
<

बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर बवाल का मामला–

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा– "वो मौलाना भूल गया कि शासन किसका है" pic.twitter.com/fW1eFk0m1r

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 27, 2025 >
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदल गया। 'आई लव मोहम्मद' के प्लेकार्ड लेकर आला हजरात दरगाह और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की अपील पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. प्रशासन का कहना है कि इसकी अनुमति नहीं दी गई थी।
 
भीड़ शहर के खलील तिराहे से इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान की ओर बढ़ी तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की और पथराव, झड़प और लाठीचार्ज की घटनाएं हुईं। इस दौरान हुई गोलीबारी में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए।
 
इस बीच योगी ने एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद समेत कई दूसरे जिलों में हुई सांप्रदायिक घटनाओं पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख