Hanuman Chalisa

सपा नेता का दावा, भाजपा के लोग ही योगी को सीएम पद पर नहीं देखना चाहते

Webdunia
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (14:43 IST)
बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और उत्तरप्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तानाशाह करार देते हुए कहा कि उनको विपक्ष की बजाय भाजपा से ही खतरा है, क्योंकि उनकी कार्यप्रणाली से सर्वाधिक पीड़ित भाजपाई उनको मुख्यमंत्री पद पर नहीं देखना चाहते।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ ने तिलक कर किया भगवान राम का राज्याभिषेक
नेता प्रतिपक्ष चौधरी ने गुरुवार की रात यहां कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विपक्ष की बजाय भाजपा से ही खतरा है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी तानाशाह की तरह कार्य करते हैं तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सरकार के मंत्रियों, विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग और सुझावों को नजरअंदाज करते हैं।
 
सपा नेता ने कहा कि योगी की कार्यप्रणाली से भाजपा के लोग सर्वाधिक पीड़ित हैं तथा उनको मुख्यमंत्री पद पर नहीं देखना चाहते। यही वजह है कि भाजपा से जुड़े लोगों में भारी असंतोष है। मुख्यमंत्री से सभी लोग बेहद क्षुब्ध हैं तथा उनको 1 मिनट भी मुख्यमंत्री के पद पर नहीं देखना चाहते और वे स्वयं मुख्यमंत्री को इस स्थिति से अवगत करा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

अगला लेख