Hanuman Chalisa

agricultural law: योगी आदित्यनाथ ने किया पीएम के फैसले का स्वागत, बताया इसे ऐतिहासिक कदम

Webdunia
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (15:18 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि कानून वापस लेने के केंद्र के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री द्वारा वापस लिए जाने के फैसले का मैं उत्तरप्रदेश शासन की ओर से हृदय से स्वागत करता हूं।

हम सब जानते हैं कि तीन कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे। आज गुरुपर्व पर प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उसका मैं हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि यद्यपि शुरू से ही एक बड़ा समुदाय ऐसा था, जो इस बात को मानता था कि किसानों की आमदनी बढ़ाने में इस प्रकार के कानून महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, इसके बावजूद कुछ किसान संगठन इनके विरोध में उतर आए। सरकार ने हर स्तर पर संवाद का प्रयास किया, हो सकता है कि हमारे स्तर पर कोई कमी रह गई हो।

अपनी बात को उन लोगों को समझाने में हम लोग कहीं-न-कहीं विफल रहे जिसके कारण उन्हें आंदोलन के रास्ते पर आगे बढ़ना पड़ा। लेकिन लोकतंत्र के इस भाव का सम्मान करते हुए तीनों कृषि कानून को वापस लेने और एमएसपी को लेकर एक सतिति के गठन के निर्णय का हम प्रदेश सरकार की ओर से हृदय से स्वागत करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

IRGC का स्‍ट्रेट ऑफ हार्मूज पर पूर्ण नियंत्रण, क्या 700 से ज्यादा तेल के जहाजों की मदद करेंगी अमेरिकी नौसेना

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

अगला लेख