Festival Posters

सीएम योगी बोले, यूपी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ, हरसंभव मदद देंगे

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (14:47 IST)
सिद्धार्थनगर (उप्र)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ: यूपी में फिर भाजपा सरकार, CM के लिए योगी पहली पसंद!
 
शनिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर मंडी परिषद के परिसर में बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 हफ्ते से हो रही भारी बारिश के कारण राप्त, बूढ़ी राप्ती, घोंघी तथा कूड़ी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ का पानी आस-पास के इलाकों तक चला गया है। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज तथा नौगढ़ तहसील के लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ALSO READ: CM योगी बोले- पहले 100 में से 85 रुपए बिचौलिए हड़प लेते थे, लेकिन अब पूरा पैसा मिलता है...
 
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को 10 किलो चावल, 2 किलो दाल, नमक, आटा, मसाला, तेल सहित अन्य वस्तुएं दी जा रही हैं और जानवरों के लिए चारे की पूरी व्यवस्था कराई गई है। योगी ने कहा कि बाढ़ से जिन किसानों की फसल नष्ट हो गई है, उन किसानों की सूची बनाकर उपलब्ध कराने का प्रशासन को निर्देश दिया गया है। उन्हें फसल क्षति की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश में जिन लोगों के घर गिर गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का ऐलान

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी

अगला लेख