Hanuman Chalisa

खुला योगी भोजनालय, बस्तियों में बांटे गए 300 भोजन के पैकेट

अवनीश कुमार
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (19:58 IST)
कानपुर। कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के लिए गए निर्णय के चलते कोई भूखा न रहे, इसके लिए उत्तरप्रदेश सरकार व जिला प्रशासन रात-दिन एक किए हुए है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि अगर आपके आसपास कोई गरीब हो तो उसकी सहायता करें।
 
इसी के चलते कानपुर के कल्याणपुर में आज भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की देखरेख में योगी भोजनालय का शुभारंभ किया गया। 
 
इसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ यह है कि कल्याणपुर के आसपास कोई भी गरीब भूखा न सोए। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सूचना मिलने पर मौके पर जा खाना खिलाने की व्यवस्था की गई है।
 
भाजपा किसान मोर्चा कानपुर महानगर उत्तरी अध्यक्ष संतोष शुक्ला के अध्यक्षता में योगी भोजनालय का नई शिवली रोड कल्याणपुर में शुभारंभ किया गया है।
 
इसमें रोजाना सैकड़ों की संख्या में लंच पैकेट बनाकर गरीब बस्ती में बांटे जाएंगे और लंच पैकेट बांटने की जिम्मेदारी भाजपा किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं को दी गई है।
 
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी भूखा न सोए। सूचना मिलते ही तत्काल उसके पास पहुंचकर लंच पैकेट उसे दिया जाए।
 
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि योगी-मोदी राज में कोई भूखा नहीं रहेगा। हम लोग योगी भोजनालय से लंच पैकेट बनाकर बस्तियों में बांटने की व्यवस्था कर ली है। आज लगभग 300 पैकेट बाटे भी गए हैं। 
बस्तियों में लंच पैकेट गरीबों तक पहुंचाने में मुख्य रूप से अकबरपुर सांसद देवेंद्रसिंह भोले के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा का बहुत सहयोग रहा।
 
इसके चलते लगभग 300 घरों तक हम लोगों ने लंच पैकेट पहुंचाए। लंच पैकेट बांटने में शशांक पांडे, राजेश प्रजापति, प्रवीण शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, रामाधार पासवान, अवधेश तिवारी का सहयोग रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख