यूपी चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 मंत्री हो सकते हैं शामिल

Webdunia
रविवार, 26 सितम्बर 2021 (12:46 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनाव से 4 माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। योगी कैबिनेट में 6-7 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। 
 
संगीता बलवंत बिंद, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, जितिन प्रसाद और संजय गौंड समेत 6-7 नेताओं को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जिन लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है उन्हें आज शाम 6 बजे तक लखनऊ पहुंचने को कहा गया है।
 
विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। आज के विस्तार में सीएम योगी कैबिनेट में जातीय संतुलन को साधने की कोशिश करेंगे।

राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत 23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री हैं। राज्य विधानसभा में सदस्‍यों की संख्‍या 403 होने की वजह से नियमानुसार 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 53 मंत्री हैं और 7 पद खाली हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 8 जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में उत्तरप्रदेश से 7 नए मंत्री बनाए गए थे। इनमें से 4 ओबीसी, 2 दलित और एक ब्राह्मण समाज से थे। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

बर्खास्त कांस्टेबल मुनीर अहमद का पाकिस्तानी लड़की से विवाह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार

अगला लेख