rashifal-2026

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (12:09 IST)
Yogi Adityanath news in hindi : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का ऐलान किया। इस फैसले से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल होगा, जबकि सामान्य प्रजाति के लिए यह दर 390 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। राज्य में अब तक अगैती प्रजाति का गन्ना 370 और सामान्य प्रजाति का गन्ना 360 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा था। 
 
गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने के फैसले के बाद राज्य के गन्ना किसान भी लगातार समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। यह बढ़ोतरी 2025-26 के पेराई सत्र के लिए प्रभावी होगी। बताया जा रहा है कि इस फैसले से राज्य के 45 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।
 
इससे पहले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, पेराई सत्र 2023-24 में अगैती प्रजातियों के मूल्य में 20 रुपए की वृद्धि हुई थी, जिससे यह 370 रुपए प्रति क्विंटल हो गया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अगला लेख