Hanuman Chalisa

UP : युवती से निकाह कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में युवक गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (16:35 IST)
कन्‍नौज (यूपी)। कन्‍नौज जिले की पुलिस ने गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश की थी।

जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की तस्‍वीरों से हुआ। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
ALSO READ: UP: गैंगरेप को लेकर 2 किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के मुताबिक गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के खाडे देवर निवासी मोहम्‍मद तौफीक ने अपना धर्म छिपाकर हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। तौफीक लड़की को लखनऊ ले गया और वहां अपनी असली पहचान बताकर निकाह किया और फिर लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
 
उन्‍होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कन्‍नौज पुलिस ने एक अन्‍य मामले में दूसरे धर्म की युवती को अपना धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा में एक हिन्दू युवती को जलालपुर सरवन गांव निवासी एहतिशाम ने प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश की। उसने अपना धर्म छिपाकर फर्जी नाम से युवती को एक प्रेम पत्र भी देने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की। सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। युवती के पिता की शिकायत पर एहतिशाम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

अगला लेख