Hanuman Chalisa

सांसद जियाउर रहमान ने कहा- संभल के लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (20:03 IST)
Ziaur Rahman News : उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान ने शनिवार को कहा कि पिछले दिनों उनके संसदीय क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पीड़ितों को इंसाफ चाहिए। उन्होंने लोकसभा में संविधान पर चर्चा पर भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि संविधान कमजोर होगा तो भारत कमजोर होगा। रहमान ने संभल हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि 5 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए। उनका कहना था, मेरे खिलाफ मुकदमा किया गया, जबकि मैं वहां मौजूद नहीं था। 
 
रहमान ने कहा, हमारा संविधान इंसाफ और भाईचारे की जिंदा गवाही है। एक मुस्लिम नेता के तौर पर इस संविधान पर मुझे फख्र है। उन्होंने कहा, आप (सत्तापक्ष) तो हमारे हक को छीनना चाहते हैं। हमारे साथ ज्यादती कर रहे हैं। अगर संविधान को कमजोर करेंगे तो देश कमजोर होगा।
ALSO READ: संभल की मुस्लिम बस्ती में मंदिर से कब्जा हटाया, 46 साल बाद खुले ताले
रहमान ने संभल हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि 5 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए। उनका कहना था, मेरे खिलाफ मुकदमा किया गया, जबकि मैं वहां मौजूद नहीं था। मैं चाहता हूं कि इंसाफ मिलना चाहिए। जो लोग जिम्मेदार हैं उनको सजा मिलनी चाहिए।
ALSO READ: संभल में अवैध निर्माण के लिए सपा सांसद को नोटिस
कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के लोग संविधान की आत्मा को खोखला करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, आप (सत्तापक्ष) मणिपुर पर देश की जनता से कब माफी मांगेंगे, आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों से माफी कब मांगेंगे? प्रणीति ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया मंचों पर उन लोगों को फॉलो करते हैं जो महिलाओं को गाली देते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

5 रुपए मछली और भात, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹3000, पश्चिम बंगाल में नई योजनाओं की बारिश, शराब दुकानों पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख