Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा का खुलासा, सीरिया जाकर होना चाहता था ISIS में भर्ती

हमें फॉलो करें गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा का खुलासा, सीरिया जाकर होना चाहता था ISIS में भर्ती
, शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (09:33 IST)
लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर परिसर में हमला करने वाला अहमद मुर्तजा अब्बासी कट्टरपंथियों से इस कदर प्रभावित था कि उसे अपनी जान की परवाह भी नहीं थी। वह नेपाल के रास्ते सीरिया जाकर ISIS में भर्ती होना चाहता था।
 
दावा किया जा रहा है कि मुर्तजा ने मुंबई में अपना पासपोर्ट भी बनवाया था और कुछ माह पूर्व वह दुबई भी गया था। ATS मुर्तजा के बैंक खातों व सीरिया भेजी गई रकम की भी जांच कर रही है।
 
मुर्तजा के दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह खुद गोरखनाथ मंदिर में हमले के पीछे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) व नेशनल रजिस्टर फार सिटीजन (NRC) को लेकर उसके भीतर भरे गुस्से के चलते यह कदम उठाने की बात मान रहा है। दोनों वीडियो रविवार को मंदिर परिसर में हुए हमले की घटना के बाद के बताए जा रहे हैं।
 
मुर्तजा वीडियो में कर्नाटक का भी जिक्र कर रहा है, जिससे उसका इशारा हिजाब प्रकरण से है। अब जांच एजेंसियां मुर्तजा के उन साथियों को तलाशने की है, जो उसकी तरह कट्टरपंथियों के संपर्क में हैं। एटीएस कई युवकों से पूछताछ कर रही है।
 
एक वीडियो में मुर्तजा हमले से पहले नेपाल से आने व 450-500 रुपए में हमले में प्रयुक्त हथियार खरीदने की बात भी स्वीकार कर रहा है। पुलिस की गतिविधियों की भनक लगने पर मुर्तजा हड़बड़ा गया था और उसने गोरखनाथ मंदिर पर हमले की योजना बना डाली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Price: 9वें दिन मिली आम आदमी को राहत, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम