Hanuman Chalisa

भाजपा को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई हक नहीं- राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (07:06 IST)
उत्तराखंड में 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को हरिद्वार जिले में 75 किलोमीटर लंबा रोड शो किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी के सभी 'दागी' नेता अब भाजपा की शोभा बढ़ा रहे हैं।
सर्वाधिक 11 विधानसभा सीटों वाले हरिद्वार जिले के भगवानपुर से रोड शो शुरू करने के बाद पुहाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'मोदी जी को भ्रष्टाचार पर बात करने का कोई हक ही नहीं है। पहले हमारे साथ रहे सभी घोटालेबाज दागी नेता अब भाजपा के साथ हैं।' अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर 'रेनकोट' संबंधी बयान के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि उनके द्वारा चुने गये शब्द उनके पद की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।
 
मोदी पर 96 देशों में जमा काले धन को वापस लाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर भी लोगों को गुमराह किया और पूरे देश को कतारों में लगा दिया।
 
भगवानपुर से शुरू होकर पिरान कलियर, पुहाना, रामपुर चुंगी, बिझौली, मंगलौर, लक्सर और लंढौरा होते हुए हरिद्वार शहर में हर की पौड़ी पहुंचने तक राहुल के रोड शो ने जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों से गुजरते हुए 75 किलोमीटर का सफर तय किया। हरिद्वार जिले में राहुल के रोड शो को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दो नेता कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन और प्रदीप बत्रा यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि खुद मुख्यमंत्री भी हरिद्वार (ग्रामीण) से पार्टी के उम्मीदवार हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख