Hanuman Chalisa

9 फरवरी चॉकलेट डे : वेलेंटाइन वीक के चॉकलेटी आइडियाज

Webdunia
वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे। गुलाब की महक के साथ शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक प्यार के इजहार के बाद रिश्ते में चॉकलेट सी मिठास जो घोल देता है और वैसे भी प्यार के स्वीकारोक्ति के बाद कुछ मीठा तो बनता ही है, तो क्यों न चॉकलेट की मिठास के साथ प्यार में भी चॉकलेटी एहसास जाए।
 
हर साल 9 फरवरी को हम चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं और इस दिन खासतौर पर प्यार करने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट भेंट कर अपने दिल की बात कहते हैं। अगर आप अपने प्र‍िय के साथ चॉकलेट डे को और भी चॉकलेटी बनाना चाहते हैं, तो आप भी इन टि‍प्स को अपनाकर चॉकलेट डे को यादगार बना सकते हैं...
 
1. बाजार में सामान्य से लेकर अलग-अलग तरीकों की चॉकलेट उपलब्ध है, जो आप अपने वेलेंटाइन को देकर अलग-अलग भावनाओं को अभि‍व्यक्त कर सकते हैं। 
 
2. आप चाहें तो चॉकलेट पर अपने दिल की बात या कोई प्यारा सा संदेश लिखवाकर दे सकते हैं। इसे देखकर आपकी मिस वेलेंटाइन जरूर आपके प्रति प्यार से भर जाएंगी।
 
3. अगर आप सेहत का विशेष ध्यान रखते हैं, तो ड्रायफ्रूट चॉकलेट्स आपके लिए एक बढ़ि‍या विकल्प है। अपने अनुसार ड्रायफ्रूट का चुनाव कर चॉकलेट खरीदें और बेफिक्र होकर उन्हें गिफ्ट करें।
 
4. केवल चॉकलेट गिफ्ट करना ही नहीं, चॉकलेट के कई उपयोग किए जा सकते हैं इस वेलेंटाइन। अगर आप काफी रोमांटिक किस्म के हैं, तो चॉकलेट मसाज के बारे में क्या ख्याल है। शादीशुदा जोड़े के लिए यह रोमांस यादगार र‍हेगा।
 
5. आप चाहें तो अलग-अलग तरह की ढेर सारी चॉकलेट्स को इकट्ठा कर पैक कराएं और चॉकलेटी किस के साथ अपने साथी को गिफ्ट करें।
 
6. इसके अलावा हर चॉकलेट बाइट पर एक शब्द लिखवाएं और बहुत सी चॉकलेट को मिलाकर लव मैसेज का पजल गेम बनाएं।
 
7. होममेड चॉकलेट का विकल्प भी उपलब्ध है। वैसे इन सभी को छोड़ि‍ए, क्यों न घर पर ही हाथ से बनाई जाए यह लव चॉकलेट!
ALSO READ: Chocolate for Health : चॉकलेट डे पर जानिए Chocolate के फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख