Hanuman Chalisa

क्या आपका पहला वेलेंटाइन डे है, जानिए क्या करें, क्या न करें...

Webdunia
पहला वेलेंटाइन डे हमेशा याद रहता है और जीवन की दिशा भी तय करता है। इस दिन लड़का और लड़की दोनों की धड़कनें तेज हो जाती हैं, लड़का जहां कैसे कहूं की उलझन से जूझता रहता है लड़की रिश्ते की नईदुनिया में प्रवेश करने से पहले हिचक भी रही है साथ ही कदम भी पीछे नहीं हटाना चाहती। वेलेंटाइन डे और दीपावली की खुशियाँ एक दूसरे से जुदा हैं यह समझने में वक्त लगता है। रिश्ते में आगे वढ़ते समय दोनों में से कोई एक भी जल्दबाजी दिखा दे तो जीवन भर के लिए गलतफहमियाँ हो जाती हैं। कमिट करने से पहले ठंडे दिमाग से जरूर सोचें फिर आगे बढ़ें। यहां पढ़िए कि इस दिन आपको क्या नहीं करना है।
 
आई लव यू कहने में थोड़ा वक्त लगाएं
इसमें शक नहीं कि जो बात आपने अपने स्वीटहार्ट को वेलेंटाइटाइन डे पर कहने के लिए सुरक्षित रखी थी, उसे कहने के लिए आप उतावली हो रही हैं लेकिन पहली बार में ही आई लव यू कह कर कमिट करना समझदारी नहीं है। यह दिन आपको एक दूसरे की भावनाओं को स्वीकार करने और उसे सेलिब्रेट करने का अवसर देता है। सच यह है कि इतनी बड़ी बात तब कहें जब यह दिल की गहराईयों से अपने आप निकल कर आए। आपका पार्टनर भी आपको प्यार करता है या नहीं यह सुनिश्चित करने के बाद ही कहें। यकीन जानिए कि आप प्यार में कितनी ही अंधी क्यों न हो जाएं लेकिन आपके अंदर जो छठी इंद्रीय है वह आपको सावधान करती रहेगी कि प्यार सच्चा है या झूठा। प्यार की अभिव्यक्ति के लिए सुरक्षित इस दिन किया गया कमिटमेंट ज्यादा ड्रामाई होकर मुंह के बल औंधा गिर भी सकता है। इसलिए इस अभिव्यक्ति को सही लम्हे के सामने आने तक इंतजार करें।
 
मुझे तुमसे बात करना है
हमने ऐसे हजारों किस्से सुनें है जब दो प्रेमी आपस में भविष्य की 'बात' करने बैठते हैं तो बात बहस में तब्दील हो जाती है और कई बार हमेशा के लिए ब्रेकअप भी हो जाता है। किसी गलत समय पर उठाई गई महत्वपूर्ण बात खोखली नजर आती है। इसलिए अपनी रिलेशनशिप का भविष्य तय करने जितनी गंभीर बात किसी और दिन पर टाल दें। वेलेंटाइन डे इसके लिए उचित दिन नहीं है। 
 
मैं वैलेंटाइन डे की परवाह नहीं करता या करती
हम सभी यह जानते हैं कि वेलेंटाइन डे का सबसे बड़ा फायदा गिफ्ट आइटम या कार्ड बेचने वालों  को होता है, हम यह भी  जानते हैं कि प्यार जैसी पवित्र भावना की अभिव्यक्ति साल भर में किसी खास दिन की मोहताज नहीं है। इसका सेलिब्रेशन सारे साल किसी भी दिन मनाया जा सकता है। इसके बावजूद वेलेंटाइन डे का अपना महत्व है इसलिए कभी पार्टनर को इस खास दिन पर यह नहीं कहें कि मैं वैलेंटाइन डे की परवाह नहीं करता। यह दिन अपनी रिलेशनशिप की परीक्षा लेने का नहीं है। 
 
मेरा तो मूड ऑफ हो गया
इस दिन आपकी आपेक्षाएं बहुत अधिक होती हैं, पहले से प्लान भी बनाए होते हैं। इनमें जरा सी भी गड़बड़ हो तो मूड ऑफ होना स्वाभाविक है लेकिन यहीं आपके धीरज की परीक्षा होती है। जिस रेस्तराँ में आपने वेलेंटाइन डे मनाने का रिजर्वेशन कराया है वह किसी कारण रद्द भी हो सकता है। आपके मन माफिक डिश नहीं हुई या सर्विस लेट हुई तो आप अपने आपको पार्टनर के साथ में अपमानित महसूस करने लगते हैं। याद रखिए कि यह दिन भी दूसरे दिनों की तरह एक सामान्य दिन है। वेटर या रेस्तराँ मैनेजर से झगड़ा करते समय आपका रौद्ररूप देखकर पार्टनर आपसे हमेशा के लिए विमुख भी हो सकती है। यह एक खास दिन है लेकिन किसी की गलती को बहुत दिल पर न लें। पूरी शाम कुढ़ते हुए या गालियां बकते हुए खराब न करें। याद रखिए कि प्लान ' ए' फेल हो जाते दो प्लान 'बी' पर जाने के लिए हमेशा गुंजाइश रहती है।
 
क्या आज आप डेट पर चलने के लिए फ्री हैं?
यह दिन डेट पर जाने के लिए नहीं होता। खासतौर पर पहले वेलेंटाइन डे पर पार्टनर से डेट पर चलने का आग्रह न करें। वेलेंटाइन डे की पार्टी में अक्सर ऐसे कपल अधिक होते हैं जो पहले से एक दूसरे को जानते हैं और कुछ समय एक दूसरे के साथ बिता चुके हैं। उनसे घिरे आप भी सोचते हैं कि क्या मुझे भी अपने पार्टनर को कुछ लिबर्टी देना चाहिए। दूसरों के देखकर आप भी प्रेरित होते हैं लेकिन यही समय दिमाग ठिकाने पर रखने का होता है। दूसरों को देखकर होश न खो दें, रिलेशनशिप को पकने के लिए थोड़ा समय दें। यकीन जानिए आप वेलेंटाइन डे का बुखार उतरने के बाद दूसरे दिन ज्यादा खुश उठेंगी क्योंकि आपने संयम रखा और भावना के बहाव पर लगाम कसे रखी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख